Imran Khan PTI Boycott: इमरान खान की पार्टी ने आगामी उप-चुनाव के बहिष्कार का किया फैसला

Imran Khan PTI Boycott, pakistan by-elections, adiala jail, aleema khan, amir dogar, asad qaiser, pakistan politics, election commission of pakistan, pml-n ppp alliance, World News in Hindi, World News in Hindi, World Hindi News,

Imran Khan PTI Boycott: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने उनकी राय के अनुरूप राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के आगामी उप-चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है।इमरान खान अभी जेल में बंद हैं। नौ मई, 2023 के दंगों में संलिप्तता के लिए खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले महीने नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं की कई सीट खाली हो गई थीं.Imran Khan PTI Boycott

Read also- गुलाबी शहर से भी पुराना है जयपुर का पवित्र गढ़ गणेश मंदिर, जिससे जुड़ी हैं सदियों पुरानी कहानियां

‘द डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार उप-चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला पार्टी की राजनीतिक समिति ने लिया, जिसने मंगलवार को अदियाला जेल में खान की कानूनी टीम के साथ बैठक के बाद उनके सुझावों पर विचार करने के लिए एक बैठक की थी।
इससे पहले दिन में, खान का संदेश उनकी बहन अलीमा खान ने मीडिया को दिया.Imran Khan PTI Boycott

Read also- AIFF पर प्रतिबंध का खतरा! FiFa और AFC ने 30 अक्टूबर की तय की समय-सीमा

अलीमा ने जेल में खान से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने उप-चुनाव के मुद्दे पर राजनीतिक समिति से एक और बैठक आयोजित करने को कहा है। बाद में मंगलवार रात को पीटीआई के सांसद अमीर डोगर ने पुष्टि की कि राजनीतिक समिति ने उप-चुनाव नहीं लड़ने के खान के विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद भी जल्द ही पदों से इस्तीफा देना शुरू कर देंगे.Imran Khan PTI Boycott

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *