Stock Market: आईटी शेयरों में बिकवाली से पांच दिनों की तेजी थमी, Sensex 607 अंक टूटा

Stock Market

Stock Market: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एक्सेंचर के सतर्क आय अनुमान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार पांच दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स में 607 अंक और निफ्टी में 155 अंक की गिरावट दर्ज की गई।Stock Market:

विश्लेषकों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तावित वार्ता के टलने से उत्पन्न नई अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 76,802.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.26 अंक तक लुढ़क गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत गिरकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ। Stock Market:

Read Also: Bollywood: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की उड़ी रातों की नीद, 83 की उम्र में Amitabh Bachchan का हुआ ऐसा हाल

इस तरह घरेलू बाजारों में पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई। इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 3,577.43 अंक यानी 4.84 प्रतिशत और निफ्टी 1,006.4 अंक यानी 4.34 प्रतिशत चढ़ गया था।शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर 6.69 प्रतिशत टूटा। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 3.53 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.74 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 2.45 प्रतिशत नीचे बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी नुकसान में रहे।दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एनटीपीसी जैसे शेयर बढ़त में रहे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में गिरावट आने से बीएसई आईटी सूचकांक 3.57 प्रतिशत लुढ़क गया।

Read Also: Assam: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भक्तों के आने के साथ ही अंबुवाची मेले की तैयारियां हुई तेज

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, “आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के साथ वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ने के बीच भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने मुनाफावसूली की। एक्सेंचर के सतर्क आय पूर्वानुमान के बाद बाजार धारणा प्रभावित हुई, जबकि अमेरिका-ईरान वार्ता के टलने से व्यापक शांति प्रक्रिया के सुचारू रूप से आगे बढ़ने की उम्मीदों को झटका लगा।”व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.62 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.42 प्रतिशत की तेजी रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में आईटी खंड 3.57 प्रतिशत गिर गया जबकि फोकस आईटी खंड में 2.81 प्रतिशत, तेल और गैस खंड में 1.21 प्रतिशत और ऊर्जा खंड में एक प्रतिशत की गिरावट रही। Stock Market:

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “मानक सूचकांकों में गिरावट की वजह आईटी शेयरों में बिकवाली रही, जो एक्सेंचर के अपेक्षा से कमजोर परिदृश्य के बाद देखी गई। इससे आईटी क्षेत्र में जल्द सुधार की उम्मीदों को झटका लगा और भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की मांग संभावनाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,025.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत गिरकर 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। Stock Market:

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट में रहा, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। चीन का शंघाई और हांगकांग का बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।गुुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी। पिछले सत्र में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 अंक और निफ्टी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 अंक पर बंद हुआ था। Stock Market:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *