Monalisa: कुंभ मेले में फेमस हुई मोनालिसा भोंसले, मलयालम फिल्मों में करेंगी अभिनय

Monalisa:

Monalisa: इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान प्रसिद्ध हुई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में काम करेगी।भोसले ने फिल्म के पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फिल्म अभिनेता कैलाश के साथ नजर आएंगी। पूजा समारोह में फिल्म निर्माता सिबी मलयिल भी शामिल हुए।वेबसाइट ऑन मनोरमा की खबर के अनुसार, पी बीनू वर्गीस द्वारा निर्देशित और जीली जॉर्ज द्वारा निर्मित फिल्म ‘नागम्मा’ में मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका में होगी।Monalisa:

Read also- Bihar Politics: राहुल गांधी के मुरीद हुए भागीरथ मांझी, दिया बड़ा बयान

इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली भोंसले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उस समय चर्चा में आई जब वह वहां रुद्राक्ष की मालाएं बेचने गई थी।उसकी चमकदार हल्की भूरी आंखें और मुस्कान के कारण उसे ‘मोनालिसा’ कहा जाने लगा।उसका असली नाम मोनी भोंसले है। फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।Monalisa:

Read also- Maharashtra: पालघर में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 15

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *