बिहार के सीतामढ़ी में गरजे राहुल गांधी, निर्वाचन आयोग और BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग को अपने वोट का अधिकार ‘‘छीनने’’ की इजाजत नहीं देंगे।Congress: 

Read also- Crime News: बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मानव तस्करों से नाबालिग लड़की को बचाया

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश कर दिया है, जो वोट चुराने में लिप्त थे… उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा किया। अब वे इसे बिहार में दोहराना चाहते हैं, जो हम उन्हें नहीं करने देंगे।’राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में वह ‘‘वोट चोरी’’ के बारे में और सबूत पेश करेंगे। रैली से पहले उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।Congress:

Read also- Trump Tariff: अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में अपनी ‘सीमाओं’ से कोई समझौता नहीं करेगा भारत- सूत्र

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस: बीजेपी के लोग जो ज्यादा चिल्ला रहे हैं ना, आप अच्छी तरह सुन हो। हमने अभी सिर्फ कर्नाटक का सबूत दिया है। हम आने वाले समय में लोकसभा का सबूत देंगे। हरियाणा का सबूत देंगे। बाकी प्रदेशों का का सबूत देंगे और ये साबित कर देंगे बीजेपी और आरएसएस वोट चोरी कर-कर चुनाव जीतती है।“Congress: 

“भाइयों और बहनों 65 लाख वोट कटे हैं। लिस्ट निकालिए और देखिए। उसमें ईवीसी है, दलित है, अल्पसंख्यक है, पिछड़े वर्ग के लोग है, गरीब लोग है, किसान है, उसमें एक अमीर व्यक्ति का नाम नहीं है।वोट चोरी गरीबों से कर रहे हैं क्योंकि आपकी आवाज को दबाना चाहते हैं और मैं स्टेज से आपको कहना चाहूंता हूं कि ये आपकी आवाज को कभी नहीं दबा पाएंगे। हम आपके साथ खड़े हैं।”Congress: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *