Thar Crash: गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने शिशु को कुचला, चालक गिरफ्तार

Thar Crash

Thar Crash: गुरुग्राम के भांगरोला गांव के पास गुरुवार को एक तेज़ रफ़्तार थार ने एक साल के बच्चे को कुचल दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार चालक, जो घटना के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग गया था, उसको बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की पहचान आबिश के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ भांगरोला गांव में किराए के मकान में रहता था। Thar Crash

Read Also: Japan India Investment: जापान अगले एक दशक में भारत में 10 हजार अरब येन का निवेश करेगा

परिवार बिहार के पटना के पाली गांव का रहने वाला है। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह सुबह गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ा था और आबिश अस्पताल के गेट के पास खेल रहा था, तभी एक काली महिंद्रा थार तेज़ी से आई और उसके बेटे को कुचल दिया।

पुलिस ने कहा, “जब वह उसे देखने दौड़ा, तो उसका बेटा पहले ही मर चुका था, उसका सिर कुचला हुआ था। भीड़ जमा होते देख चालक अपनी कार छोड़कर भाग गया।” Thar Crash

 Read Also: PM Modi In Japan: PM मोदी का जापान में हुआ भव्य स्वागत, जापान के PM के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने वार्षिक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में मौत के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और कार को जब्त कर लिया गया। बाद में पुलिस ने चालक, 22 वर्षीय गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जो शिकोहपुर गांव का निवासी है और डी-फार्मा डिप्लोमा धारक है। Thar Crash

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आरोपी ने कबूल किया कि वो अपनी गाड़ी तेज़ गति से भांगरोला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर चला रहा था। उसने बच्चे को देखा नहीं और उसे कुचल दिया।” Thar Crash

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *