CM योगी ने वाराणसी में ‘जनता दर्शन’ के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं

#CM योगी , वाराणसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें, यूपी CM योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर हैं। शनिवार सुबह सर्किट हाउस में उन्होंने ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द इसके समाधान के निर्देश दिए हैं। CM के साथ इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Read Also: मध्य प्रदेश में गणेश उत्सव की धूम, कहीं हेलमेट पहने तो कहीं डीजीपी बने गणपति

वाराणसी दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे और उठाए गए सभी मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

इसके अलावा CM योगी ने आज लघु उद्योग दिवस पर देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दे रहे सभी उद्यमियों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएं दीं! उन्होंने कहा- आप सभी ‘आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की नींव और ‘लोकल से ग्लोबल’ की प्रेरणा हैं। आपका श्रम, संकल्प, सृजनशीलता और सफलता रोजगार, नवाचार और भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का आधार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *