Punjab: CM मान ने बाढ़ की वजह से सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक अवकाश किया घोषित

Punjab:

Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ की वजह से तीन सितंबर तक सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा किया है। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी। इससे पहले राज्य सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक सभी विद्यालयों में छुट्टियां घोषित की थीं।पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तीन सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।’’Punjab

Read also-Hockey Asia Cup: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत की दर्ज

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें।’हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों में उफान की वजह से पंजाब में बाढ़ की स्थिति है।बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिले शामिल हैं।Punjab

Read also- CM मान ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए आर्थिक मदद की मांग की

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *