Shikhar Dhawan: सट्टेबाजी ऐप मामले में घिरे पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, ED ने भेजा समन

Shikhar Dhawan: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को गुरुवार को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ‘वन एक्स बेट’ नाम के एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के तहत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।Shikhar Dhawan:

Read also- Kangra: हिमाचल प्रदेश मे बारिश से कोहराम, 1300 से ज्यादा सड़कें बंद…IMD ने जारी किया अलर्ट

ऐसा माना जा रहा है कि 39 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से जुड़े हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझना चाहता है। एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े ऐसे कई मामलों की जाँच कर रही है जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी कर चोरी का आरोप है। पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से इस मामले में पूछताछ की गई थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर वास्तविक धन वाली ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।Shikhar Dhawan:

Read also- Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, यमुना बाजार पानी में डूबा…प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *