पंजाब में बाढ़ का कहर देख भावुक हुए शाहरुख खान, मांगी सलामती की दुआ

Shahrukh Khan:

Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए बुधवार को दुआ की। शाहरुख ने अपने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “पंजाब का हौसला और जज़्बा कभी नहीं टूटेगा” अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, “पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं उनकी सलामती के लिए दुआ करता हूं.. पंजाब का हौसला और जज़्बा कभी नहीं टूटेगा… भगवान उन पर कृपा करे।”Shahrukh Khan

Read also-  Jio का बड़ा धमाका, 9वीं वर्षगांठ पर मुफ्त असीमित डेटा की पेशकश की

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में आए उफान के कारण पंजाब में भीषण बाढ़ आ गई है। कई जगहें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।राज्य प्राधिकारियों द्वारा एक अगस्त से दो सितंबर तक की स्थिति पर जारी बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो गई है और 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।Shahrukh Khan

Read also- GST: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम बोले- GST दरों में कमी स्वागत योग्य है, लेकिन ये…

बाढ़ प्रभावित पंजाब और पड़ोसी हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से उफनती नदियों ने कई गांवों को पानी में डूबो दिया और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है।फाजिल्का से रात भर में लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से फिरोजपुर समेत पाकिस्तान सीमा के करीब बसे कई गांवों में बाढ़ आ गई है।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इलाके में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें काफी हद तक कामयाब रही हैं। उनके मुताबिक अब वे बाढ़ से होने वाले कटाव को रोकने के लिए सेना और इलाके के लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।Shahrukh Khan

इलाके के लोगों ने सशस्त्र बलों के साथ मिलकर पानी को खेतों में भरने से रोकने के लिए मशक्कत जारी रखी। उन्होंने रेत की बोरियां भरकर पानी को रोकने की कोशिश की।मोगा जिले के धर्मकोट इलाके के संघेड़ा गांव में पुलिस ने बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है। यहां सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है।लोगों और मवेशियों को सुरक्षित निकालकर ऊंची जगहों पर ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इलाके के लोगों की मदद की और मौके पर हालात का जायजा लिया।Shahrukh Khan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *