Delhi Weather: दिल्ली मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की चेतावनी की जारी

Delhi Weather

 Delhi Weather: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1.9 डिग्री कम है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी और शाम को 78 फीसदी के बीच रही।

Read Also: Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने में भारत बनेगा मददगार, EU के शीर्ष नेताओं ने PM मोदी से की बात

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग में 7.6 मिलीमीटर, पालम में 13.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.2 मिलीमीटर, रिज में 5.2 मिलीमीटर, जबकि आया नगर में बारिश दर्ज नहीं की गई। Delhi Weather

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए गरज और बारिश की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read Also: Trump Statements: ट्रंप का भारत, रूस और चीन पर हताशा भरा बयान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा और शाम 4 बजे एक्यूआई 67 दर्ज किया गया।

CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है। Delhi Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *