चार्ली किर्क का पार्थिव शरीर पहुंचा एरिजोना, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी अंतिम विदाई

America: Charlie Kirk's body reaches Arizona, Vice President JD Vance pays his last respects

America: दिवंगत कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क का ताबूत गुरुवार 11 सितंबर को एयर फोर्स टू विमान से उनके गृह राज्य एरिजोना पहुंचा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कंजर्वेटिव कार्यकर्ता को अंतिम विदाई दी। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा भी किर्क की पत्नी एरिका के साथ विमान में मौजूद रहीं।

Read Also: चूहे ने काटा, इलाज में लापरवाही! इंदौर चूहा कांड पर HC सख्त, सरकार से मांगा जवाब

एयर फोर्स टू विमान साल्ट लेक सिटी से उड़ान के बाद फीनिक्स पहुंचा। बता दें कि किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में भाषण देते समय हत्या कर दी गई थी। उपराष्ट्रपति वैंस ने सेना के एक ग्रुप के साथ किर्क के ताबूत को विमान में रखवाने में मदद की। वेंस ने चार्ली किर्क को “एक सच्चा दोस्त” बताया। चार्ली फीनिक्स स्थित रूढ़िवादी युवा संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए के सह-संस्थापक और सीईओ थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *