नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, होटल में गाजियाबाद की महिला की मौत…

Kathmandu: Violent protests in Nepal, Ghaziabad woman dies in hotel...

Kathmandu: नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। काठमांडू में उपद्रवियों ने एक होटल को आग के हवाले कर दिया, इसी होटल में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश के साथ ठहरे हुए थे। Kathmandu

Read Also: चूहे ने काटा, इलाज में लापरवाही! इंदौर चूहा कांड पर HC सख्त, सरकार से मांगा जवाब

आग से बचने के लिए रामवीर सिंह की पत्नी ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन इस हादसे में उनकी मौत हो गई। रामवीर सिंह गोला को ढूंढने में उनके पूर्व कर्मचारी और ट्रांसपोर्टर रवि राणा ने मदद की। उन्होंने नेपाल में कई लोगों से संपर्क किया, रवि राणा के मुताबिक इस दौरान उन्होंने गोरखा रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारी से भी जानकारी जुटाई। बाद में पता चला कि राजेश को काठमांडू के टीचिंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। Kathmandu

Read Also: चार्ली किर्क का पार्थिव शरीर पहुंचा एरिजोना, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी अंतिम विदाई

गाजियाबाद में मौजूद परिवार ने भारतीय दूतावास से राजेश के शव को स्वदेश लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल नेपाल में सेना ने कानून व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ले रखी है। आंदोलन का नेतृत्व युवाओं का जेन-जी समूह कर रहा है, जो संसद भंग करने और संविधान में बदलाव की मांग कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *