लखनऊ में Online Game का खौफनाक अंत, पैसे हारने के बाद किशोर ने की खुदकुशी

Online Game:

Online Game: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में 13 वर्षीय एक किशोर ने ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद सोमवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुवासाढ़ गांव निवासी यश कुमार (13) के रूप में हुई है।Online Game

Read also- Chhattisgarh: ईडी ने कथित शराब घोटाले में बघेल के बेटे के खिलाफ शिकायत की दर्ज

मोहनलालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि यश कुमार के ऑनलाइन गेम खेलने के कारण हुए आर्थिक नुकसान की जानकारी जब उसके पिता को हुई, तो डर के कारण यश ने यह कदम उठा लिया।पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा में पढ़ने वाले यश कुमार ने अपने पिता सुरेश कुमार यादव के बैंक खाते से कुल 14 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। सोमवार को जब सुरेश कुमार बैंक से पैसे निकालने गए, तो उन्हें बताया गया कि खाते में शेष राशि नहीं है।Online Game

Read also- जम्मू में नेशनल हाइवे-44 पर बीते कई दिन से फंसे ट्रक, ड्राइवरों ने हाइवे को खोलने की मांग की

बैंक प्रबंधक से यह जानकारी मिलने पर सुरेश कुमार घर लौटे और यह बात परिवार को बताई। तब यश कुमार भी घर पर ही मौजूद था। बताया जाता है कि पिता को पूरे मामले का पता चलने के बाद यश पढ़ाई का बहाना बनाकर छत पर बने एक कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।Online Game

पुलिस के अनुसार रात में जब यश की बहन गुनगुन उस कमरे में गई, तो उसने अपने भाई को फंदे से लटका पाया। उसकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे और यश को नीचे उतारा गया।पुलिस ने बताया कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।Online Game

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *