इंडिगो का बड़ा ऐलान, मुंबई से डेनमार्क लिए शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट

Denmark

Denmark: घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो आठ अक्टूबर से मुंबई से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी, जिससे उत्तरी यूरोप में उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का और विस्तार होगा। एयरलाइन ने मंगलवार को ये जानकारी दी।Denmark:

Read also-  ICC ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान की मांग खारिज की

एयरलाइन ने कहा कि नई सेवाएं हफ्ते में तीन बार संचालित की जाएंगी और इसके लिए नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल किया जाएगा एयरलाइन ने कहा कि कोपेनहेगन एयरलाइन का 44वां अंतरराष्ट्रीय और कुल मिलाकर 138वां गंतव्य होगा।Denmark:

Read also- Chhattisgarh: ईडी ने कथित शराब घोटाले में बघेल के बेटे के खिलाफ शिकायत की दर्ज

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा, ‘‘भारत और उत्तरी यूरोप के बीच यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, हम मुंबई को कोपेनहेगन से जोड़ेंगे। ये विस्तार यूरोप में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा और कोपेनहेगन को भारतीय यात्रियों के लिए नॉर्डिक क्षेत्र का प्रवेश द्वार बनाएगा।’’Denmark:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *