Sports News: पीवी सिंधू का चीन मास्टर्स में विजयी आगाज, डेनमार्क की जूली डावाल को…

China Masters

China Masters: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां पहले दौर में डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसन को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने जैकबसन को सिर्फ 27 मिनट में 21-4, 21-10 से हराया। भारतीय खिलाड़ी को यह जीत हांगकांग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ हार के 10 दिन से भी कम समय बाद मिली है।China Masters

Read also- Matcha Tea Price And Benefits: नाम तो सुना होगा माचा टी, महंगी जरूर है, लेकिन फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे दीवाने!

इस साल हांगकांग ओपन सहित छह बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिताओं के पहले दौर में हार का सामना करने वाली सिंधू अच्छी लय में नजर आईं और इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कुछ ही समय में अच्छी बढ़त बना ली और पहला गेम 10 मिनट से थोड़े अधिक समय में जीत लिया।दूसरे गेम में भी यही सिलसिला जारी रहा। पिछले दो मुकाबलों में डेनमार्क की खिलाड़ी को हराने वाली सिंधू ने 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन जैकबसन ने स्कोर 4-4 कर दिया।China Masters

Read also- डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एनएययूआई-एबीवीपी में झड़प, वजह जान चौंक जाएंगे आप

इसके बाद सिंधू ने अपने अनुभव और बेहतरीन तकनीक का नजारा पेश करते हुए प्रतिद्वंद्वी की चुनौती को ध्वस्त कर दिया।सिंधू ने लगातार छह अंक के साथ स्कोर 11-8 से 17-8 पर किया और फिर आसानी से कैच जीत लिया। पिछली बार जब दोनों खिलाड़ी मार्च में योनेक्स स्विस ओपन के शुरुआती दौर में भिड़ीं थी तो जैकबसन ने हार के बावजूद सिंधू को कड़ी टक्कर दी थी।China Masters

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *