BJP: मंगोलिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता

BJP:

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उख्ना का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है। दोनों नेताओं ने भारत मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की है।BJP:

Read Also- Bollywood: अगस्त्य नंदा बड़े परदे में आएंगे नजर, फिल्म ‘इक्कीस का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उख्ना के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। राष्ट्रपति उख्ना चार दिवसीय राज्य यात्रा पर भारत पहुंचे हैं, जो छह वर्षों बाद किसी मंगोलियाई राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। यात्रा की शुरुआत ही खास रही – दोनों नेताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा रोपा, जो भारत-मंगोलिया संबंधों की बढ़ती हरियाली का प्रतीक है।BJP:  

Read Also: IPS सुसाइड केस: IPS ओम प्रकाश सिंह को बनाया गया हरियाणा का कार्यकारी DGP

राष्ट्रपति उखना सुबह ही राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हैं। हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति उखना के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत है। यह यात्रा तब हो रही है जब हम 70 वर्षों के द्विपक्षीय संबंधों और 10 वर्षों की रणनीतिक साझेदारी को मना रहे हैं। BJP:

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया का रिश्ता केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और आध्यात्मिक बंधन है – बौद्ध धर्म की साझा धरोहर हमें ‘आध्यात्मिक भाई-बहन’ बनाती है। हम एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का समर्थन करते हैं और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं।द्विपक्षीय वार्ता में शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में गहन चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मंगोलिया की सीमा सुरक्षा बलों के लिए नई क्षमता निर्माण योजना की घोषणा की, जो रक्षा सहयोग को नई ताकत देगी। BJP:

ऊर्जा क्षेत्र में मंगोलिया में भारत द्वारा 1.7 अरब डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट से बन रहे ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट को दोनों ने सराहा – यह भारत का मंगोलिया में सबसे बड़ा ऐसा प्रोजेक्ट है।वही स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन मिशनों से मंगोलियाई युवाओं को नई उम्मीद मिल रही है। लोगों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए भारत मंगोलिया को मुफ्त ई-वीजा सुविधा देगा। वही सांस्कृतिक मोर्चे पर नालंदा यूनिवर्सिटी और गंदन मठ के बीच नई साझेदारी की घोषणा हुई, जो बौद्ध विरासत को पुनर्जीवित करेगी।  BJP:

राष्ट्रपति उखना ने अपने संबोधन में कहा कि मंगोलियाई एयर कैरियर जल्द ही नई दिल्ली और अमृतसर के लिए चार्टर फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा। ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट हमारी आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक है, और इसके लिए भारत सरकार और पीएम मोदी का आभार। हमारी दोस्ती सदियों तक फले-फूले, और मैं पीएम मोदी को मंगोलिया आने का निमंत्रण देता हूं।दोनों देशों के बीच ये समझौते न केवल आर्थिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे, बल्कि दोनों देशों के लोगों को और करीब लाएंगे। 1955 से शुरू हुए द्विपक्षीय संबंध अब रणनीतिक ऊंचाइयों पर हैं। पीएम मोदी ने कहा – ‘मंगोलिया और भारत की साझेदारी शाश्वत नीले आकाश की भूमि पर अमिट छाप छोड़ेगी।’  BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *