Bollywood: अभिनेत्री परिणीति और राघव चड्ढा बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने रविवार को अपने पहले बच्चे के जन्म का ऐलान किया।इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट के ज़रिए ये खबर साझा की। पोस्टर पर लिखा था, “आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा। और हमें पहले की ज़िंदगी याद नहीं।”पोस्ट में आगे लिखा है, “बाहें भरी हुई हैं, दिल और भी भरे हुए हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है… आभार सहित परिणीति और राघव।”Bollywood:

Read Also- NCR में हरित पटाखों वाली दिवाली, कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद कारोबारियों में दिखा उत्साह

चोपड़ा और चड्ढा की सगाई 13 मई, 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई और 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘द लीला पैलेस’ में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।उन्होंने अगस्त में सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के ज़रिए गर्भावस्था की घोषणा की।Bollywood:

Read Also-BWF: विश्व जूनियर चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, तन्वी शर्मा को मिली थाईलैंड खिलाड़ी से हार..

चोपड़ा को आखिरी बार इम्तियाज़ अली की एमी-नामांकित बायोपिक “अमर सिंह चमकीला” में देखा गया था और वो रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज़ में ताहिर राज भसीन के साथ नज़र आएंगी।चड्ढा राजनीतिज्ञ है और आम आदमी पार्टी के सदस्य होने के साथ राज्यसभा के सांसद हैं।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *