Haryana : राखीगढ़ी महोत्सव में CM सैनी का बड़ा ऐलान, गांव को 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Haryana

Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपनी जड़ों को पहचानने और हड़प्पा सभ्यता की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है।

News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार जिले के राखीगढ़ी में आयोजित सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक स्थल को प्रदेश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने गांव के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी की धरती पर मानव जीवन, शिल्प, कला, कृषि और सामुदायिक व्यवस्था के विकास की अनमोल गाथा छिपी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक धरोहर को नमन करते हुए महोत्सव के आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।Haryana

Read Also-Chandigarh: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास का महत्व केवल अतीत को जानने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भविष्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों में राखीगढ़ी के इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा और दूसरी शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में युवा राखीगढ़ी की प्रमाणिक कहानी देश और दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान राखीगढ़ी से मिले पुरातात्विक साक्ष्यों, नई खोजों और भविष्य में शोध की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इससे नए शोध और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Haryana

Read Also-Haryana में नायब सैनी सरकार के दो साल पूरे, 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राखीगढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए कई कदम उठा रही है। पंचकूला के सेक्टर-5 में अत्याधुनिक पुरातात्विक संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा की कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने, प्रोत्साहित करने और नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति नीति तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राखीगढ़ी महोत्सव प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। यह महोत्सव 19 से 25 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ऐतिहासिक विरासत के साथ हरियाणा की कला और संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *