हरियाणा के कई हिस्सों में AQI ‘बेहद खराब’, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में सबसे गंभीर हालात

AQI

हरियाणा के कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ पाई गई। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद स्थिति और खराब हो गई है। हवा की गुणवत्ता बिल्कुल भी सांस लेने लायक नहीं हैं, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 4 दिवसीय केरल यात्रा पर रहेंगी, सबरीमला मंदिर में भी करेंगी दर्शन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे हरियाणा के बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे खराब रहा। गुरुग्राम के सेक्टर-51 में AQI 348 और विकास सदन केंद्रों पर 325 AQI दर्ज किया गया।

बाकी शहरों में भी स्थिति चिंताजनक देखने को मिली है। जींद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350, रोहतक में 343, भिवानी में 307, कैथल में 290, सिरसा में 296, सोनीपत में 255, पानीपत में 231, कुरुक्षेत्र में 234, करनाल में 225, और फरीदाबाद में 249 AQI दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में भी हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे अमृतसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 212, जालंधर में 242, और लुधियाना में 268 AQI दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *