Chengalputtu तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Chengalputtu : तमिलनाडु में एक बच्ची की उसके घर के पास एक खाली भूखंड में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।मृतक बच्ची की पहचान चेंगलपट्टू के पास, मांगडु स्थित जननी नगर की निवासी प्रेणिका श्री के रूप में हुई है। उसकी उम्र दो साल और दस महीने थी।Chengalputtu 

Read Also- Bollywood: दिसंबर को रिलीज होगी कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’

मांगडु थाने के एक अधिकारी ने बताया, “घटना 22 अक्टूबर को अपराह्न करीब दो बजे हुई। जब बच्ची की मां, प्रियदर्शिनी (23) और बच्ची प्रेणिका सो रहे थे। जब मां शाम करीब 4:30 बजे जागीं तो उन्होंने प्रेणिका को अपने पास नहीं पाया।’’Chengalputtu 

Read Also- Malaika: 52 साल की हुईं बालीवुड़ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश

अधिकारियों ने बताया कि मां और पड़ोसियों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजने के बाद उन्हें पास के एक खाली भूखंड में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में प्रेणिका डूबी हुई मिली। वे बच्ची को तुरंत पास के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।Chengalputtu 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *