Turkiye Talks: अफगानिस्तान और पाकिस्तान वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये रवाना

Turkiye Talks

Turkiye Talks: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल संघर्ष विराम वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। Turkiye Talks

अधिकारियों के मुताबिक हाल में दोनों देशों के बीच हुई लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। दोनों पड़ोसी देश एक कटु सुरक्षा विवाद में उलझे हुए हैं, जो लगातार हिंसक होता जा रहा है। दोनों पक्ष कह रहे हैं कि वे एक-दूसरे की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं। Turkiye Talks

Read Also: Uniform Age Policy: 2026-27 से कक्षा 1 के लिए 6+ वर्ष की समान प्रवेश आयु लागू करेगी दिल्ली सरकार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से हमले करने वाले सशस्त्र समूहों के प्रति आंखें मूंद लेता है जबकि अफगानिस्तान के तालिबान शासक इस आरोप को खारिज करते हैं। पिछले सप्ताह, कतर और तुर्किये ने युद्धविराम समझौते पर मध्यस्थता करके दोनों देशों के बीच शत्रुता को विराम दिया। यह युद्धविराम काफी हद तक कायम रहा है। Turkiye Talks

अफगानिस्तान के ‘चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ ने कहा कि व्यापारियों को प्रतिदिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि सीमा पारगमन और व्यापार ठप हो गया है। Turkiye Talks

Read Also: October: सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष होगा राष्ट्रीय एकता दिवस

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उप-गृह मंत्री हाजी नजीब इस्तांबुल जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दी। Turkiye Talks

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *