Delhi: केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने एयरपोर्ट नवनिर्मित टर्मिनल-2 का किया उद्घाटन

Delhi: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट के पुनर्निर्मित टर्मिनल-2 (टी2) का उद्घाटन किया। ये टर्मिनल रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा लगभग चार दशक पहले निर्मित यह टर्मिनल इस साल अप्रैल 2025 में नवीनीकरण कार्यों के लिए बंद किया गया था। अब इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है और इसकी वार्षिक क्षमता लगभग 1.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की है।Delhi: 

Read Also- Mehrauli: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों की तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

उद्घाटन समारोह में मंत्री नायडू ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े नागरिक विमानन तंत्र में से एक बन सकता है।उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी स्थानांतरण प्रणाली को अधिक कुशल और सुचारु बनाया जाना चाहिए।नायडू ने बताया कि अगर एयरपोर्ट की जगह का सही और प्रभावी उपयोग किया जाए, तो दिल्ली हवाई अड्डा सालाना लगभग 13 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।Delhi: 

Read Also- Sports News: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर किया ऑल आउट, हर्षित राणा ने झटके चार विकेट

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) में तीन टर्मिनल – टी1, टी2 और टी3 और चार रनवे हैं।दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री संचालन क्षमता 10 करोड़ से ज्यादा है ।  Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *