Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 20 पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने ये जानकारी दी।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नौ महिलाओं सहित ये नक्सली राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और विकास पहलों से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौट आए हैं।उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ने का उनका फैसला शांति, संवाद और विकास के माध्यम से नक्सलवाद के उन्मूलन के राज्य सरकार के चल रहे अभियान में एक और अहम कदम है।Bijapur

Read Also- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- उर्दू सबसे ‘खूबसूरत’ भाषा, प्रगति के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अहम

उन्होंने बस्तर रेंज पुलिस द्वारा नक्सलियों के लिए शुरू की गई पुनर्वास पहल ‘पूना मार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ (सामाजिक एकीकरण के लिए पुनर्वास) के तहत आत्मसमर्पण किया है।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन संख्या 01 और कंपनी संख्या 01, 02 और 05 के पांच सदस्य, क्षेत्र समितियों और प्लाटून के सात

Read Also: Coastal Weather: मोंथा चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद विजयवाड़ा में भारी बारिश

सदस्य, एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) समूह के तीन सदस्य, एक मिलिशिया प्लाटून कमांडर, 14 मिलिशिया प्लाटून सदस्य और 20 निचले स्तर के सदस्य शामिल थे।उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर में कुल 650 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।196 मुठभेड़ों में मारे गए हैं, जबकि 986 अन्य गिरफ्तार किए गए हैं।Bijapur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *