Coastal Weather: मोंथा चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद विजयवाड़ा में भारी बारिश

Coastal Weather

Coastal Weather: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुर के पास आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद बुधवार सुबह विजयवाड़ा शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, कई पेड़ उखड़ गए जबकि कई सड़कें जलमग्न हो गईं। Coastal Weather

मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी की ओर से बुधवार सुबह पांच बजे जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तट पार करने के बाद चक्रवात पिछले छह घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और धीमा पड़ गया। Coastal Weather

Read Also: Bihar Elections 2025: अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता बुधवार को रैलियां करेंगे

मौसम विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, “ताजा अवलोकन से संकेत मिलता है कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने (28 अक्टूबर की रात 11:30 बजे से 29 अक्टूबर की रात 12:30 बजे के बीच) आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र को पार किया।” Coastal Weather

विज्ञप्ति के अनुसार तट से गुजरने की प्रक्रिया लगभग पांच घंटे तक चली, जो मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई और देर रात 12:30 बजे पूरी हुई। देर रात 2:30 बजे तक ‘मोंथा’ विशाखापत्तनम से 230 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। Coastal Weather

Read Also: चंदौसी अदालत में राहुल गांधी का मामला! 7 नवंबर को आएगा फैसला

मौसम विभाग ने कहा, “संभावना है कि यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा और अगले छह घंटे के दौरान प्रचंड अवस्था में रहेगा, उसके बाद के छह घंटे के दौरान धीमा पड़कर गहन दाबक्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।” Coastal Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *