Bollywood: किंग फिल्म में नजर आएंगे सुपरस्टार शाहरुख खान, बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म “किंग” 2026 में रिलीज होगी। इसका ऐलान रविवार को फिल्म के मेकर्स ने किया।इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख के साथ 2023 की हिट फिल्म “पठान” बनाई थी। “किंग” को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं।फिल्म की घोषणा शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर की गई। इस दौरान फिल्म का टाइटल रिवील वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें शाहरुख एक नए लुक सिल्वर बालों के साथ दमदार एक्शन करते हुए दिखे।King: 

Read also- जयपुर में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी 9 वर्षीय छात्रा, मौत से मचा हड़कंप

प्रोडक्शन हाउस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम — #KING. #KingTitleReveal. It’s Showtime! In cinemas 2026.फिल्म को एक स्टाइलिश और हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताया गया है, जो शाहरुख की करिश्माई पर्सनालिटी और एक्शन को नए अंदाज में दिखाएगी।King: 

Read also-Dularchand Yadav Murder Case : दुलार चंद यादव की मौत के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार

इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और उनकी पुरानी को-स्टार दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।शाहरुख और दीपिका इससे पहले “ओम शांति ओम”, “चेन्नई एक्सप्रेस”, “पठान” और “जवान” जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।शाहरुख हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म “डंकी” में नजर आए थे, जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी थे। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और गैर-कानूनी प्रवास की कहानी पर आधारित थी।King: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *