Tamil Nadu: छात्रा से यौन उत्पीडन के आरोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कोयंबटूर में कॉलेज की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न में शामिल तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रविवार को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार तीनों लोग पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं।सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद पीलामेडु पुलिस ने वेल्लिकिनारु में एक सुनसान जगह पर छिपे तीनों लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।Tamil Nadu:

Read Also: Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CM नीतीश पर लगाया गंभीर आरोप, दिया बड़ा बयान

खुद को घिरा हुआ पाकर, तीनों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर हमला किया और एक पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जिसमें तीन संदिग्ध घायल हो गए।अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति के एक पैर में जबकि अन्य दो व्यक्तियों के दोनों पैर में गोली लगी।उन्होंने कहा कि घायल कांस्टेबल और आरोपियों को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Tamil Nadu:

Read Also: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य नंदा को फिल्म ‘इक्कीस’ की सफलता के लिए दीं शुभकामनाएं

अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान गुना, सतीश और कार्तिक के रूप में हुई है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।यौन उत्पीड़न की इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई और राजनीतिक आक्रोश भड़क उठा।अलग-अलग दलों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।अज्ञात बदमाशों ने दो नवंबर की रात 19 साल की छात्रा के पुरुष मित्र पर हमला कर उसे भगा दिया और एक सुनसान जगह पर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। घायल होने के बावजूद छात्रा के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी।देर रात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को ढूंढ निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।Tamil Nadu:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *