Rahul Gandhi Attack On BJP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी बीजेपी सरकार पर वार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वह लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 8 सालों में 22 करोड़ युवा सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे है। वहीं जब बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी से सवाल पूछा जाता है तो इसपर राजा को गुस्सा आता है।
बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिर्फ़ 3 को। बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोज़गार देना इनके बस की बात नहीं। युवा देश का ‘Asset’ हैं, भाजपा उन्हें ‘Liability’ दिखा रही है। बता दें कि, इसके पहले भी राहुल ने ट्वीट कर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साथा था। Rahul Gandhi Attack On BJP,
22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिर्फ़ 3 को।
बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोज़गार देना इनके बस की बात नहीं।
युवा देश का ‘Asset’ हैं, भाजपा उन्हें ‘Liability’ दिखा रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2022
दही-अनाज पर GST क्यों?- राहुल गांधी
उन्होंने 27 जुलाई को ट्वीट कर कहा था कि, सिलेंडर ₹1053 का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया। राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है। Rahul Gandhi Attack On BJP,
सिलेंडर ₹1053 का क्यों?
दही-अनाज पर GST क्यों?
सरसों का तेल ₹200 क्यों?महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया।
राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2022
GST के बाद जनता पर डबल हुई महंगाई की मार
गौरतलब है कि, देश में दिन ब दिन महंगाई की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, जिसके चलते जनता का हाल बेहाल है। पेट्रोल डीजल के दामों से लेकर रसोई गैस सिलेंडर तक की कीमतों में मानों आग लगी हो। ऐसे में विपक्ष अक्सर इन मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधती रहती है। फिलहाल महंगाई से जनता को किसी भी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऊपर से खाने-पीने की जरूरी चीजों पर जीएसटी लगने के बाद से आम आदमी पर महंगाई की मार डबल हो गई है। Rahul Gandhi Attack On BJP,
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter , Watch live Tv.

