Tourism: दिल्ली में हॉट एयर बैलून बना आकर्षण का केंद्र, पर्यटकों में दिखा गजब का उत्साह

Tourism: दिल्ली के सराय काले खां के पास बांसेरा पार्क में हॉट एयर बैलून की सवारी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आकर्षित किया, जिनमें से कई लोगों ने पहली बार इसका लुत्फ उठाया।पिंकी और दिनेश कुमार हॉट बैलून की सवारी के लिए गाजियाबाद से आए थे, जबकि कई अन्य अपनी बारी सुनिश्चित करने के लिए पार्क में जल्दी पहुंच गए। दिन के पहले सवारों में से एक रहे दीपक जैन, जिन्होंने अपनी पत्नी और भाई के लिए तीन टिकट खरीदे थे। Tourism

Read also-MP: थर्मल पावल प्लांट में राख के ढेर में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, इलाके में मची सनसनी

उन्होंने कहा, “ये एक अद्भुत और आनंददायक अनुभव था, हमारा पैसा वसूल हो गया। हम अखबार में विज्ञापन पढ़कर यहां आए थे।”उनकी पत्नी, बबीता जैन ने कहा, “सुरक्षा के लिहाज से भी सब कुछ ठीक था। ये अच्छी बात है कि दिल्ली में कुछ नया शुरू हुआ है।करों को छोड़कर टिकट की कीमत 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति है, जो 120 फीट की ऊंचाई पर सात से 12 मिनट की सवारी के लिए है।Tourism

Read also-Bharat: नेपाल ने जारी किया 100 रुपये का नया विवादित नोट, गरमाई सियासत

पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार (DDA) की ओर से सफल ट्रायल और DGCA की मंजूरी के बाद दिल्लीवासी 150–200 फीट की ऊंचाई तक हॉट एयर बैलून राइड का आनंद ले सकेंगे।Tourism

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *