BJP: पीएम मोदी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर बोला तीखा हमला

BJP: लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर बहस की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्र गीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की वह ऊर्जा है जिसने गुलामी के अंधकार में देश को एकजुट किया। BJP: 

Read also- वंदे मातरम पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के हमले का दिया जवाब

महात्मा गांधी जी चाहते थे कि यह नेशनल एंथम बने।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि  मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने वंदे मातरम के महत्वपूर्ण हिस्सो को काट दिया। नेहरू जी को सिंहासन डोलता नजर आया, तो उन्होंने मुस्लिमों को खुश करने के लिए समझौता कर लिया। 15 अक्टूबर 1936 को जिन्ना ने इसके खिलाफ नारा दिया, लेकिन नेहरू जी ने बचाव की बजाय गीत की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए। यह तुष्टीकरण की राजनीति थी, जिसने देश के बंटवारे के बीज बोए। कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के टुकड़े कर दिए, INC चलते-चलते MNC हो गया!” BJP:

Read also- लखनऊ एयरपोर्ट पर CA की दर्दनाक मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

पीएम मोदी का यह हमला सदन में जोरदार तालियों और विपक्ष की नारेबाजी पर खूब गूंजा।अधिवेशन में गीत को सीमित कर दिया, जो राष्ट्र की एकता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रगीत के सम्मान और इसके इतिहास को धूमिल करने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह समझौता मुस्लिम लीग की मांगों का नतीजा था, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन में दरारें पड़ने लगीं। BJP:

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जोर देकर कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आत्मा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह गीत देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले असंख्य शहीदों की भावनाओं को दर्शाता है।प्रधानमंत्री मोदी के ‘वंदे मातरम’ पर दिए गए इस भाषण ने एक बार फिर देश की राजनीति में राष्ट्रवाद और इतिहास से जुड़े मुद्दों को केंद्र में ला दिया है। BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *