Sports News: भारतीय निशानेबाजी लीग 16 फरवरी से शुरू होगी

Sports News: भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) के पहले सत्र का आयोजन अगले साल 16 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से टकराव से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ(आईएसएसएफ) के 2026 कैलेंडर के हिसाब से तारीखें तय की गई हैं। लीग को इससे पहले 2026 की शुरुआत तक टाल दिया गया था। Sports News: 

Read also- UP News: योगी सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025–26: लाखों उपभोक्ताओं को फायदा

फ्रेंचाइजी आधारित इस लीग में कई शीर्ष भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पिस्टल, राइफल और शॉटगन वर्ग में मिश्रित टीम प्रारूप में मुकाबला करेंगे। एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘एसएलआई हमारे खेल के लिए एक मील का पत्थर है जो फ्रेंचाइजी आधारित, खिलाड़ियों को तरजीह देने वाला है और अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व के लिए वैश्विक कैलेंडर के हिसाब से है।’’Sports News: 

Read also- Shahjahan Sheikh Case: संदेशखाली के एस.के. शाहजहां मामलों में मुख्य गवाह घायल, बेटे और ड्राइवर की मौत

इस प्रतियोगिता में कई वर्ग में मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी जिसमें पिस्टल (10 मीटर, 25 मीटर), राइफल (10 मीटर, 50 मीटर थ्री पोजीशन) और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) शामिल हैं। फ्रेंचाइजी आधारित टीम को लीग चरण के लिए दो पूल में बांटा जाएगा जिसके बाद नॉकआउट दौर होंगे। खिलाड़ियों को चार टियर में चुना जाता है जिसमें एलीट चैंपियंस, विश्व एलीट, राष्ट्रीय चैंपियंस, और जूनियर और युवा वर्ग शामिल हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय स्टार, शीर्ष भारतीय निशानेबाजों और उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों का मिश्रण सुनिश्चित होता है।Sports News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *