IndiGo संकट के बीच SpiceJet का बड़ा ऐलान, 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की तैयारी

SpiceJet: घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वो मौजूदा सर्दियों की मांग को पूरा करने के लिए रोजाना 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है।एयरलाइन ने कहा कि वो इस सर्दी में प्रमुख मार्गों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी उड़ान सेवाओं को बढ़ाने और बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। SpiceJet

Read also-Shahjahan Sheikh Case: संदेशखाली के एस.के. शाहजहां मामलों में मुख्य गवाह घायल, बेटे और ड्राइवर की मौत

एक दिन पहले सरकार ने इंडिगो की शीतकालीन समय-सारिणी में 10 प्रतिशत कटौती करने को कहा था, ताकि संकटग्रस्त एयरलाइन अपने संचालन को स्थिर कर सके और उड़ानों के रद्द होने की घटनाओं को कम किया जा सके। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ”इस (सेवाओं में बढ़ोतरी) प्रयास के तहत हम मौजूदा शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के दौरान नियामकीय मंजूरी के अधीन अतिरिक्त 100 दैनिक उड़ानें शुरू करने की योजना बना रहे हैं।”SpiceJet

Read also-Sports News: भारतीय निशानेबाजी लीग 16 फरवरी से शुरू होगी

मौजूदा शीतकालीन समय-सारिणी के तहत स्पाइसजेट को प्रति सप्ताह 1,568 उड़ानें या प्रतिदिन 224 उड़ानें संचालित करने की अनुमति मिली है, जो पिछले साल के मुकाबले 20.89 फीसदी अधिक है।इस साल गर्मियों के मुकाबले ये वद्धि 26.45 फीसदी रही है।SpiceJet

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *