Valsad: गुजरात में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से पांच लोग हुए घायल

Valsad: गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल का एक ढांचा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये घटना औरंग नदी पर बने पुल की मुख्य बीम (गर्डर) को समतल करने के दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि मलबे में दबे पांच मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।Valsad

Read Also: Assam: गायक जुबिन गर्ग मौत मामले में SIT ने 3500 पन्नों की चार्जशीट की दायर, जानिए पूरा मामला

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग ने मलबा हटा दिया और घटना की जांच की जाएगी। वलसाड के जिलाधिकारी भव्य वर्मा ने बताया कि घायल हुए पांच लोगों में से चार की हालत स्थिर है, जबकि एक को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।Valsad

Read Also:अमृतसर में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

उन्होंने कहा, “ये दुर्घटना गर्डर के लिए जमीनी स्तर पर भार संतुलन का काम करते समय हुई, जो स्लैब डालने से पहले किया जाता है। सड़क और भवन विभाग विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के सटीक कारण पता लगाएगा।अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसके लिए दो साल पहले मंजूरी दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसके एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।Valsad

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *