West Bengal: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में मृत मिली नर्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी मौत की गुत्थी ?

Kolkata: कोलकाता के सरकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 30 साल की एक नर्स मृत पाई गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नर्स बुधवार को हॉस्पिटल के हाई-डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में नाइट ड्यूटी पर थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि वह रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर आई थी और रात करीब 10.30 बजे गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट बिल्डिंग में एंटीनेटल वार्ड के स्टाफ वॉशरूम में गई थी।Kolkata:

Read Also:Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब वह कुछ देर तक वापस नहीं लौटी, तो उसके साथी उसे देखने गए और पाया कि वॉशरूम का दरवाजा बंद था। कई बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उनमें से दो लोगों ने दरवाज़ा तोड़ा और उसे जमीन पर बेहोश पाया। उन्होंने बताया कि नर्स की जांच के लिए एक डॉक्टर को बुलाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।Kolkata:

Read Also:हल्द्वानी में रैली के बाद रामलीला मैदान ‘शुद्धिकरण’ पर बिफरे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले-देश में दलितों के लिए …

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एंटली पुलिस स्टेशन के कर्मचारी और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की होमिसाइड टीम के अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे।उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “हमें शक है कि इंजेक्शन के जरिए एनेस्थेटिक दवा की ज्यादा डोज लेने की वजह से नर्स की मौत हुई हो सकती है। हालांकि, हमारे डिटेक्टिव सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने गुरुवार सुबह हॉस्पिटल का दौरा किया और बुधवार रात ड्यूटी पर मौजूद लोगों से बात की।Kolkata:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *