Assam: गायक जुबिन गर्ग मौत मामले में SIT ने 3500 पन्नों की चार्जशीट की दायर, जानिए पूरा मामला

Assam: गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुवाहाटी की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर चार लोगों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया। वकीलों ने बताया कि आरोपी श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतपर्व महंत हैं। Assam

Read Also: इंडिगो संकट में DGCA का बड़ा कदम! 4 उड़ान परिचालन निरीक्षकों को किया निलंबित

श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित किये गये उत्तर पूर्व भारत महोत्सव का मुख्य आयोजक था और इस कार्यक्रम में गर्ग ने भाग लिया था। इसी महोत्सव में 19 सितंबर को समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में गर्ग की मौत हो गयी थी।वकीलों ने बताया कि गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस के निलंबित अधिकारी संदीपन गर्ग पर आज सुबह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किये गये 3,500 से अधिक पृष्ठों के आरोपपत्र में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।Assam

Read Also: अमृतसर में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

असम सरकार ने गर्ग की मौत की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम पी गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।मुख्यमंत्री हिमंता ने हाल में संपन्न विधानसभा सत्र में दावा किया था कि गर्ग की मौत ‘स्पष्ट रूप से हत्या’ थी। सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) भी गर्ग की मौत की जांच कर रहा है।Assam

एसपीएफ ने एक बयान में कहा था कि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है तथा मामले की जांच में और तीन महीने तक का समय लग सकता है। भाषा के मामले में एसआईटी के आरोपपत्र में पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और तीन अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया।एसआईटी के आरोपपत्र में जुबिन गर्ग के चचेरे भाई और निलंबित पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।Assam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *