‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली आज, दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Congress Rally In Ramlila Maidan, Congress Rally In Ramlila Maidan, Vote Chori, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge,

Congress Rally In Ramlila Maidan : कांग्रेस आज रामलीला मैदान में रैली आयोजित करके ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करेगी। कांग्रेस सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव में कथित तौर पर धांधली करने के लिए ‘मिलीभगत’ को लेकर कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सभा को संबोधित करने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत शीर्ष नेता रैली में भाग लेंगे।

Read also-दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब पहुंचा

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में मौजूद रहने की संभावना है। वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में इकट्ठा होंगे और फिर बस से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लगभग 55 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने सबूतों के साथ दिखाया कि वोट चोरी कैसे हो रही है.उन्होंने गृह मंत्री को प्रेसवार्ता में उनसे बहस करने की चुनौती दी। लेकिन गृह मंत्री ने इसका भी जवाब नहीं दिया।Congress Rally In Ramlila Maidan 

Read also- Jammu kashmir में बढ़ी ठंड की मार, बिजली-पानी संकट ने बढ़ाईं लोगों की परेशानियां

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उजागर करने के लिए 14 दिसंबर को ‘विशाल रैली’ कर रही है। वेणुगोपाल ने कहा कि लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं (Congress Rally In Ramlila Maidan) और हमने इसे गति देने का फैसला किया है। इस रैली के बाद, हमने राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुरोध भी किया है, ताकि उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला यह ज्ञापन सौंपा जा सके। यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद हो रही है। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर तीखी बहस हुई।Congress Rally In Ramlila Maidan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *