Sports News: मुंबई पहुंचे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

Maharashtra: महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी रविवार को ‘विश्व कप स्तर’ की सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचे।दोपहर के आसपास मुंबई पहुंचे मेसी के चार शहरों के ‘जीओएटी इंडिया टूर 2025’ का यह दूसरा दिन है। विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के कप्तान मेस्सी ताज कोलाबा में थोड़ी देर आराम करने के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) जाएंगे जहां वह एक पैडल जीओएटी क्लब स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद वह एक सेलीब्रिटी फुटबॉल मैच में शिरकत करेंगे। Maharashtra

Read Also: “अर्जुन रामपाल की सगाई! 6 साल की डेटिंग के बाद गैब्रिएला के साथ नई शुरुआत”

इंटर मियामी टीम के अपने साथी लुई सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ मेस्सी के शाम पांच बजे के आसपास प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें स्थल के अंदर पानी की बोतलें, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने पर प्रतिबंध शामिल है जबकि भीड़ पर नजर रखने के लिए ‘वॉचटावर’ भी लगाए गए हैं।Maharashtra

Read Also: ‘रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 306.40 करोड़ रुपये की कमाई की

मेसी के दौरे के दौरान स्टेडियम के पास भारी भीड़ की उम्मीद करते हुए पुलिस ने स्थल के अंदर और बाहर दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कोलकाता में हुई अराजकता और सुरक्षा में चूक को देखते हुए हमने ब्रेबोर्न और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है।

मेसी शनिवार तड़के भारत पहुंचे थे लेकिन कोलकाता में दौरे का पहला चरण खराब भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में चूक के कारण जल्द ही अराजकता में बदल गया। हालांकि हैदराबाद चरण में उनका शाम का कार्यक्रम कोलकाता की अराजकता के बिल्कुल विपरीत था जो सुचारू रूप से चला।Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *