Uttar Pradesh: भीषण ठंड और घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, रेंगते नजर आए वाहन

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई शहर और कस्बे रविवार की सुबह घने कोहरे के चपेट में रहे। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा में राजमार्गों और शहर के भीतर की सड़कों पर विजिबिलटी लगभग शून्य रही, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी थी।

इसी तरह प्रयागराज में भी घने कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम थी, जिससे यहां भी सड़कों पर गाड़ियां बेहद धीमी गति से सड़कों पर रेंग रही थी। Uttar Pradesh

Read Also: Sports News: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

प्रयागराज के लोगों ने बताया कि तापमान में रोजाना गिरावट से उन्हें कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में श्रावस्ती जिले में भी हालात कुछ वैसे ही थे। भीषण ठंड के चलते कई लोग सड़कों के किनारे जल रहे अलाव के चारों ओर इकट्ठा नजर आए। Uttar Pradesh

बलिया और मऊ जैसे छोटे कस्बों में भी घने कोहरे और ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग शीतलहर से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।

Read Also: Crime News: महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

कुछ इलाकों में लोगों ने घने कोहरे से रोजाना के जीवन में आ रही दिक्कतों की बात की, वहीं वाराणसी जैसे कुछ जगहों पर ठंड के मौसम ने शहर की सुंदरता को और बढ़ा दिया है। Uttar Pradesh

रविवार को देश-विदेश से अनेक पर्यटक मंदिरों और घाटों के शहर पहुंचे और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर को भी पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *