Odisha: ओडिशा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,11 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Madhya Pradesh: Husband kills wife in Narsinghpur, police suspect family feud

Odisha: कालाहांडी जिले में रविवार को एक संभागीय समिति सदस्य सहित ग्यारह माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि कालाहांडी जिला मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया और अपने हथियार ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुरानिया, एडीजी (नक्सल विरोधी अभियान) संजीव पांडा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिए। संभागीय समिति सदस्य (डीसीएम) नकुल सहित 11 माओवादी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बीजीएन (बंसधारा, घुमसर, नागावली) संभाग से संबंधित हैं। Odisha: 

Read Also: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान! जानिए कहां कितनी सीटें और किस पार्टी का दबदबा…

महाराष्ट्र के मूल निवासी नकुल पर ओडिशा राज्य समिति के डीसीएम के रूप में 22 लाख रुपये का इनाम था, वहीं अन्य 10 माओवादी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। माओवादी समूह के 11 सदस्यों में एक डीसीएम, पांच क्षेत्रीय समिति सदस्य (एसीएम) और पांच पार्टी सदस्य (पीएम) शामिल थे।इन सभी पर कुल मिलाकर 63 लाख रुपये से अधिक का इनाम था।  Odisha: 

Read Also: दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले की वजह से लगी आग

सभा को संबोधित करते हुए डीजीपी खुरानिया ने कहा कि माओवादियों का आत्मसमर्पण इस क्षेत्र में वामपंथी उग्रवादी विचारधारा के लगातार कमजोर होते प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान के कारण इस क्षेत्र में माओवादियों का आधार कमजोर हुआ है।डीजीपी ने कहा, “आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले लाभ दिए जाएंगे, जिनमें वित्तीय सहायता और व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं, ताकि वे सम्मान के साथ समाज में फिर से जुड़ सकें। Odisha: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *