USA: सीरिया में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमला करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

USA: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बीते शुक्रवार को सीरिया में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद “आईएसआईएस लड़ाकों, उनके बुनियादी ढांचे और हथियार ठिकानों को बर्बाद करने” के लिए हमले की घोषणा की।सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में हेगसेथ ने कहा कि ये कार्रवाई किसी नए संघर्ष की शुरुआत नहीं है, बल्कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम है।USA:

Read Also: कड़ाके की ठंड के बीच कई जिलों में छाया घना कोहरा, रोजमर्रा के कामों पर पड़ा असर

उन्होंने कहा, “ये किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है बल्कि बदले का ऐलान है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा और कभी पीछे नहीं हटेगा।ये घोषणा तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद आई है, जिसके चलते पेंटागन ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कार्यकर्ताओं और ठिकानों को निशाना बनाने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने की रूपरेखा तैयार की है।USA:

Read Also:Assam: असम में दर्दनाक हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात हाथियों की मौत

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने लगभग एक सप्ताह पहले हुए एक हमले के प्रतिशोध में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों और उनके ठिकानों को ‘‘नष्ट’’ करने के लिए शुक्रवार को सीरिया में सैन्य हमले शुरू किए। करीब एक हफ्ते पहले घात लगाकर किए गए हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी दुभाषिया मारे गए थे। USA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *