दिल्ली: PM मोदी 2026-27 के बजट से पहले आज अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी बजट पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेषज्ञों से आज मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। PM Modi 

Read Also: जम्मू कश्मीर: सुरक्षा चिंताओं और प्राकृतिक आपदा के कारण वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और भारत के निर्यात पर अमेरिका के 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के बीच यह बजट पेश किया जाएगा। PM Modi 

अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम और आयोग के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे। PM Modi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *