UAE: एक्शन में सऊदी अरब, हथियारों की खेप को निशाना बनाकर यमन पर की बमबारी

UAE

UAE: सऊदी अरब ने यमन के बंदरगाह शहर मुकाला पर एक अलगाववादी संगठन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आई हथियारों की खेप को निशाना बनाकर बमबारी की। सऊदी अरब ने मंगलवार को ये जानकारी दी।UAE

Read Also: पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की मौत पर जताया गहरा दु:ख

ये हमला सऊदी अरब और यूएई समर्थित ‘‘सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल’ (एसटीसी) के बीच तनाव और बढ़ने का संकेत देता है। इससे रियाद और अबू धाबी के रिश्तों में भी तनाव बढ़ने का संकेत मिलता है।यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक दशक से जारी युद्ध में दोनों देश अलग-अलग पक्षों का समर्थन करते रहे हैं।UAE

Read Also: नए साल पर हरियाणा में हाई अलर्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ की एक रिपोर्ट में जारी सेना के बयान के अनुसार, ये कार्रवाई तब की गई जब फुजैरा (यूएई के पूर्वी तट का एक बंदरगाह शहर) से पोत मुकाला पहुंचा।बयान में कहा गया, ‘‘सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले इन हथियारों से होने वाले खतरे को देखते हुए ‘कोलिशन एयर फोर्सेस’ ने आज सुबह एक सीमित सैन्य अभियान चलाया और अल-मुकाला बंदरगाह पर दो पोत से उतारे गए हथियारों और लड़ाकू वाहनों को निशाना बनाया।’’इस मामले में यूएई ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।UAE

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *