Crime News: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Crime News:

Crime News: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक चार महीने पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। ये घटना रविवार रात नौ बजे घटी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए। Crime News:

Read Also: South America: चिली के जंगल में आग लगने से मची अफरा तफरी, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक तरयासुजान के बढ़ई टोला निवासी 22 साल का अरुण शर्मा और विशुनपुरा निवासी नेहा ने नवंबर 2025 में दोनों के घर वालों की मर्जी के विरुद्ध मंदिर में शादी की थी।हालांकि, शादी के बाद अरुण के परिजन मान गए और वे पत्नी के साथ पैतृक घर में रहने लगा।गांव के लोगों के मुताबिक कल रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर अरुण व नेहा में विवाद हो गया।Crime News:

Read Also: जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 8 जवान घायल, इलाके में तलाशी अभियान जारी

पुलिस के मुताबिक इसके बाद अरुण ने कथित रूप से एक धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी छत की कुंडी से फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया।सूचना मिलते ही तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पहुंचे।पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *