Whatsapp ने अपनी निजता को लेकर पेश की सफाई

नई दिल्ली :   व्हाट्सअप (whatsapp) को लेकर  हाल ही में चल रहे विवाद के बीच व्हाट्सअप  ने सफाई पेश की है । मैसेजिंग सेवा व्हाट्सअप का कहना है कि हाल ही में नीति  में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे परिवार और दोस्तों के साथ की गई बातचीत की गोपनीयता बरकरार रहेगी लेकिन बिजनेस अकाउंट पर कुछ प्रभाव देखा जा सकता ।

 

व्हाट्सअप ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि वह कुछ अफवाहों को दूर करना चाहते हैं और शत प्रतिशत साफ करना चाहते है कि हम आपके संदेशों को एंड- टू-एंड  एन्क्रिप्शन  के साथ इसकी  गोपनीयता जारी रखेंगे ।

 

ALSO READ- किसान आंदोलन पर SC का बड़ा फैसला, तीनों कृषि कानूनों पर लगाई रोक

 

गौरतलब है कि व्हाट्सअप  अपनी निजता को लेकर सवालों के कटघरे में है । लोगो का कहना है कि गूगल पर लोगो के  व्हाट्सअप   ग्रुप सर्च करने पर नजर आ रहे हैं, यहां तक की लोगो की प्रोफाइल भी गूगल पर दिख रही हैं जिससे लोगो के फोन नंबर भी सेफ नही है । कोई भी गूगल पर आपके ग्रुप को सर्च करके उसमें शामिल भी हो सकता है ।

 

बता दें इस प्रकार की समस्या पहले 2019 में भी सामने आई थी उस वक्त भी व्हाट्सअप को दुरुस्त किया गया था और दोबारा ऐसी समस्या का आना व्हाट्सअप की विश्वसनीयता को खत्म कर रहा है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *