15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार, निलंबित

Madhya Pradesh: Policeman arrested, suspended for sexually assaulting 15-year-old student

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को बुधवार 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आनंद कलादगी ने बताया कि कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक विद्यालय की छात्रा की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read Also: साल 2025 का अहमदाबाद विमान हादसा! एनजीओ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

उन्होंने बताया,”प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।” कलादगी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने गिरवाल पर पीछा करते हुए छेड़खानी करने और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *