Ajit Pawar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए उप-मुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री अमित शाह ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Ajit Pawar Funeral: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से राज्य की राजनीति में ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे भरना लंबे समय तक संभव नहीं होगा। शाह ने बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर 66 साल के एनसीपी प्रमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read also- बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार,अमित शाह और नवीन समेंत ये दिग्गज नेता हुए शामिल

विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत

बुधवार को चार्टर्ड विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना के एक दिन बाद विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज के मैदान में पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस कॉलेज की स्थापना पवार परिवार ने की है। Ajit Pawar Funeral

Read also- Uttarakhand: CM धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

एक संदेश में शाह ने कहा, “मैंने अजित पवार जी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज और जनता के प्रति समर्पित अजित पवार जी के असामयिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसे भरना लंबे समय तक संभव नहीं होगा।”यह दुर्घटना बारामती हवाई अड्डे के पास हुई, जब विमान लैंडिंग का प्रयास कर रहा था।Ajit Pawar Funeral

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *