महाराष्ट्र: NCP नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की अहम मुलाकात

maharashtra

विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक हुई जिसमें छगन भुजबल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Read Also: राहुल गांधी सांप्रदायिकता के खिलाफ ‘सशक्त आवाज’ हैं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

NCP के सूत्रों के अनुसार, नेताओं ने पवार की असामयिक मृत्यु के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति और पार्टी के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए फडणवीस से मुलाकात की। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि चर्चा के दौरान क्या बात हुई और बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP, भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं। NCP मंत्री नरहरि झिरवाल ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से इच्छा व्यक्त की थी कि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए।

Read Also: CM सैनी ने गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। दिवंगत अजित पवार के एक करीबी सहयोगी के अनुसार, वह राकांपा के दोनों गुटों के विलय के इच्छुक थे और यह जल्द होने वाला था।

गौरतलब है, बुधवार को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 66 वर्षीय NCP प्रमुख को लोग ‘दादा’ (बड़े भाई) कहकर संबोधित करते थे। उनका गुरुवार को बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *