मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर पूरा विपक्ष लेगा फैसला – सांसद के.सी. वेणुगोपाल

Delhi:  कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उससे संपर्क्र किया है और वह इस विषय पर सकारात्मक ढंग से विचार कर रही है। हालांकि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। Delhi: 

Read Also: Sports News: टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर किया क्लीन स्वीप, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने झटके 5 विकेट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आह्वान किया था और इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा था। बनर्जी अपने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में हैं।Delhi: 

Read Also:BJP: खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल से की मुलाकात

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘टीएमसी ने इस बारे में संपर्क किया है। मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष इस पर फैसला करेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, जिसे टीएमसी ने उठाया है। हम इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं।’’Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *