पुलिस की वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर! नाबालिग लड़के की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh: Police van hits scooter; minor boy dies, sister seriously injured

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूल जाते समय 14 साल के लड़के की पुलिस टोइंग वैन से टक्कर होने के बाद मौत हो गई और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार यानी आज 6 फरवरी को ये जानकारी दी।

Read Also: RBI के ब्याज दरों का यथावत रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में छत्तीसगढ़ क्लब के पास सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि किशोर और उसकी 10 वर्षीय बहन स्कूटी से स्कूल जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन की ओर जा रही पुलिस की टोइंग वैन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है। Chhattisgarh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *