नेपाल से भारतीयों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

Crime News: 11 accused arrested for fraud targeting Indians from Nepal

Crime News: कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित निवेश धोखाधड़ी सिंडीकेट से कथित तौर पर जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार 5 फरवरी को ये जानकारी दी।  Crime News:

पुलिस ने बताया कि यह सिंडिकेट नेपाल से चलाया जा रहा था। मंगलुरु नगर के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी के मुताबिक, यह सिंडीकेट सीमा पार से सोशल मीडिया मंचों के जरिए ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी कर रहा था। उन्होंने बताया कि पांच संदिग्ध फरार हैं जबकि इनके विदेशी सहयोगियों की अलग से जांच की जा रहा है। Crime News:

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में 624 बैंक खातों के बारे में पता चला और संदेह है कि इनके जरिए धोखाधड़ी की रकम ठिकाने लगाई गई। उन्होंने बताया कि इन बैंक खातों से जुड़ी 4,580 से अधिक शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस सिंडीकेट ने ‘इंस्टाग्राम’ और ‘टेलीग्राम’ के जरिए खाता धारकों को कमीशन व नौकरी का लालच देकर लुभाया, जिसके बाद उनके रुपये क्रिप्टोकरेंसी में लगाकर विदेश भेज दिए।  Crime News:

Read Also: पुलिस की वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर! नाबालिग लड़के की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुजरात के रहने वाले मकवान विक्रम (25), पश्चिम बंगाल के सौमादित्य चट्टोपाध्याय (21), झारखंड के पुपला शिव कुमार राव (32), राजेश मंदान (30) व मिथुन कुमार मंगाराज (38), उत्तर प्रदेश के गौरव पांडेय (24), हर्ष मिश्रा (22), मोहम्मद अकीब अली (27) व नौशाद अली (34), बिहार के राजीव रंजन कुमार (30) और राजस्थान के ओम प्रकाश यादव (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और कई डेबिट व क्रेडिट कार्ड जब्त भी किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *