Glasgow: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार सफर जारी, भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय फाइनल में पहुंचे

Doha Diamond League 2025: Neeraj Chopra created history, became the first Indian to throw 90 meters, yet why did he lose in the Diamond League? Doha diamond league 2025, neeraj chopra doha diamond league 2025, doha diamond league live streaming, neeraj chopra javelin throw live, where to watch doha diamond league, neeraj chopra live telecast today, doha diamond league 2025 schedule, javelin throw live neeraj chopra, neeraj chopra next match live, diamond league live stream india, neeraj chopra olympic medallist javelin throw, diamond league 2025 live in india, Sports News in Hindi, Sports News in Hindi, Sports Hindi News

Glasgow: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ दो और भारतीय गुरुवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष 12 में जगह बनाकर पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए।चोपड़ा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करते हुए भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता था।

Read Also- Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, भीषण हमले में सात लोगों की मौत, कई लोग घायल

वे गुरुवार को क्वालीफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे जबकि रोहित यादव (78.37 मीटर) और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) क्रमशः नौवें और 10वें स्थान पर रहे।इससे इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाला पूरा भारतीय दल पदक दौर में पहुंचा।प्रत्येक राउंड में आखिरी थ्रोअर रहने वाले चोपड़ा ने अपना तीसरा और आखिरी प्रयास नहीं किया क्योंकि तब तक वे पदक दौर में जगह बना चुके थे। क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहीं जिसमें लगातार सामने से तेज हवा चल रही थी और तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था।

18 प्रतिभागियों में से कोई भी 84 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका।इसके चलते शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने शुक्रवार को होने वाले फाइनल दौर के लिए क्वालीफाई किया।केवल चार प्रतिभागी ही 80 मीटर दूर भाला फेंक पाए।इस सत्र में दोहा और रोम डायमंड लीग जीतने वाले शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने पहले ही प्रयास में 82.84 मीटर का थ्रो कर क्वालीफिकेशन राउंड में पहला स्थान हासिल किया।पिछले चरण के रजत पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 81.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Read Also- Crime: एक आदमी के ‘गायब’ होने के दो साल बाद, जामनगर पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ़्तार

पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (78.63 मीटर) ने सातवें स्थान पर और मौजूदा विश्व चैंपियन त्रिनिदाद एंव टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट (78.26 मीटर) ने 11वें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।कीनिया के जूलियस येगो ने 2014 चरण में स्वर्ण और 2022 बर्मिंघम खेलों में कांस्य पदक जीता था।वे 74.50 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 13वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।ग्लास्गो के ठंडे मौसम में ‘बीनी’ (ऊनी टोपी) पहने नजर आए चोपड़ा को स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में दर्शकों से सबसे ज्यादा तालियां मिलीं।

हालांकि कठिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संयमित रणनीति अपनाई।पूर्व विश्व चैंपियन चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो किया जिससे वह पहले दौर के बाद छठे स्थान पर रहे।दूसरे प्रयास में उन्होंने 79.61 मीटर का थ्रो कर पांचवें स्थान पर जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने अपना तीसरा और अंतिम प्रयास नहीं किया।
यशवीर का इस सत्र और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83.72 मीटर है और उन्होंने भी प्रतियोगिता के दौरान लगातार सुधार किया।24 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले प्रयास में 73.89 मीटर, दूसरे में 74.45 मीटर और अंतिम प्रयास में 78.36 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालीफिकेशन सुनिश्चित किया।

रोहित का इस सत्र और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87.05 मीटर है।उन्होंने पहले प्रयास में 77.04 मीटर और दूसरे प्रयास में 78.37 मीटर का थ्रो किया।उन्होंने भी अपना अंतिम प्रयास नहीं किया। चोपड़ा पिछले वर्ष सितंबर से परेशान कर रही कमर के निचले हिस्से की चोट से उबरकर लौटे हैं।इस चोट के कारण उनकी वापसी में देरी हुई और उन्होंने जून में दोहा डायमंड लीग से प्रतिस्पर्धी वापसी की, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *